Sport's

 India vs Australia Live Score, 3rd ODI: क्लीन स्वीप से चूकी टीम इंडिया, 2-1 से सीरीज किया अपने नाम, ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीता आखिरी मुकाबला


India vs Australia Live Score, 3rd ODI: क्लीन स्वीप से चूकी टीम इंडिया, 2-1 से सीरीज किया अपने नाम, ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीता आखिरी मुकाबला

IND vs AUS Live Updates, 3rd ODI Match:: तीसरा वनडे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया


India vs Australia 3rd ODI Live Update: राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 3rd ODIs) के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले मेंऑस्ट्रेलिया के 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को बुमराह के रूप में आठवां झटका लगा है. सिराज और जडेजा क्रीज़ पर मौजूद. Live SCORE BOARD

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में बुधवार को यहां सात विकेट पर 352 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चोटी के चार बल्लेबाजों डेविड वार्नर (56), मिशेल मार्श (96), स्टीव स्मिथ (74) और मार्नस लाबुशेन (72) ने अर्धशतक जमाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह (81 रन देकर तीन विकेट) और कुलदीप यादव (छह ओवर में 48 रन देकर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया.

भारतीय टीम पिछले दोनों वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने में सफल रही है. अब तीसरा वनडे मैच जीतकर भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम का क्लीन स्वीप करना चाहेगी. बता दें कि यदि आज भारत मैच जीतने में सफल रहेगा तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत क्लीन स्वीप से सीरीज जीतेगी.  

तीसरे वनडे के लिए भारतीय इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI
मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (सी), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)