इजरायल में बढ़ रही मरने वालों की संख्या, अधिकारी बोले- हम ऐसी स्थिति में हैं, जिसका सामना 50 सालों में नहीं किया
हमास आतंकियों द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायल सरकार और आईडीएफ एक्शन मोड में है। हालांकि आतंकियों द्वारा किए जा रहे हमलों में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ रही है। इस बाबत एक अधिकारी ने कहा कि इजरायल ऐसे हालात का सामना करना है जो पिछले 50 सालों में देखने को नहीं मिला है।
हमले पर क्या बोले इजरायल के अधिकारी
उन्होंने कहा कि हमास के लड़ाकों द्वारा गाजा के अलावा सीमा चौकियों पर भी हमला किया गया है और कुछ सैनिकों की हत्या की गई है, वहीं कुछ सैनिकों को बंधक बना लिया गया है। उन्होंने कहा, 'मास सैनिकों ने महिला सैनिकों के खिलाफ भी अपराध किए हैं। लड़ाकों ने इजरायल में इस घटना को अंजाम देने के बाद किबुत्जिम की ओर चले गए और अपने घरों में सो रहे इजरायली नागरिकों पर हमला किया।' उन्होंने बताया कि हमास के लड़ाकों ने कुछ नागरिकों की हत्या कर दी है और कुछ को बंधक बना लिया है। साथ ही कट्टरपंथियों द्वारा लगातार बच्चों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।
50 साल बाद बने ऐसे हालात
डैनियल ने कहा कि हमास के आतंकियों द्वारा गैर-मानवयुक्त विमान से भी हमला किया गया है, जिसकी आपूर्ति ईरान द्वारा की गई थी। हमास आतंकियों द्वारा एंबुलेंस पर गोलीबारी, लोगी की हत्या की तस्वीरें शेयर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय मरने वालों का अधिकारिक आंकड़ा 25 पहुंच चुका है। वहीं 500 से अधिक लोग इस हमले में घायल हुए हैं। साथ ही दक्षिणी इजरायल के अस्पतालों में हजारों की संख्या में लोग भर्ती हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी स्थिति में हैं, जिसका
सामना इजरायल ने पिछले 50 वर्षों में नहीं किया है।


